Hindi

You Are Currently Here:Home > Hindi

हम अक्स ढूँढते रहे उनके चेहरे में

हम अक्स ढूँढते रहे उनके चेहरे में,वो हाथ फेरते रहे उनके चेहरे में।दिया था, बुझ गया यूँ ही मगर,तूफ़ान ढूँढते रहे उनके चेहरे में।ज़माने में हज़ार रंग बिखरे हुए से हैं,हम रंग ढूँढते रहे उनके चेहरे मेंदे दिया मात समंदर को भी, मगरडूब ही गये हम उनके चेहरे में।चलो दूर

हिज्र का वक़्त है, फिर मिलें ना मिलें

हिज्र का वक़्त है, फिर मिलें ना मिलेंइक हर्फ़ ही सही, थोड़ा तो गुनगुना दे!तिरा ख़ंजर मिल गया यूँ मिरी पीठ से झूठा ही सही, चंद अश्क़ तो बहा दे।ज़मानतों पर रिहा अब ज़िंदगी अपनीजो भी कर, चल फ़ैसला तो सुना दे।ऐसा क्यूँ कि लहू बिखरा है मैदानों मेंकम-से-कम इश्क़ वाली हवा तो चला दे।तू आया, ठहरा और फिर चल दियाजा मगर अपनी यादों को तो ठहरा दे।

सजीव या अभिज्ञ

रक्त में उबाल है, ‬‪और हृदय में उद्वेग।‬‪मज्जा है कशेरुकाओं में,‬‪और शिराओं में वेग।‬‪ये प्रमाण हैं-‬‪हमारे सजीव होने का।‬‪पर क्या हम अभिज्ञ हैं?‬‪या मात्र सजीव?‬‪इन दोनो प्रश्नों में निहित है-‬‪अस्तित्व या अस्तित्व-विहीन होने की परिभाषा।‬

जब चली मेरी क़िस्मत मुझे छोड़ कर

                जब चली मेरी क़िस्मत मुझे छोड़ कर        बाजुओं पर मेरे फिर यक़ीं आ गया। 

यूँ न देखो मुझे आइने में सनम

यूँ न देखो मुझे आइने में सनम,मेरे चेहरे की रंगत संवर जाती है।तुम न गुज़रो मेरे रास्तों से सनम,तेरे साँसों की ख़ुशबू क़हर ढाती है।जो बुलाओ मुझे चाँद कह कर कभी,मेरे चेहरे की लाली ठहर जाती है।पास आओ मेरे साथ बैठो ज़रा,मेरी नासाज़ तबियत सुधर जाती है।एक अरसा हुआ तुमसे बिछड़े हुये,तेरी यादों में जाँ अब निकल जाती है।

Corona से युद्ध

इस अदृश्य शत्रु को,चलो धूल चटाते है।दूरी बना कर, पर एक साथ,चलो corona भगाते हैं।ये युद्ध भी विचित्र है,सामने असली चरित्र है।संवेदना का हथियार लाते हैं,चलो corona भगाते हैं।खलनायक को लात मार,और नायक को पहचान कर।चलो जय-जयकार लगाते हैं,चलो corona भगाते हैं।ये दृश्य विहंगम ना सही,सब प्रश्न अनुत्तरित ही सही।एक दूसरे का साथ निभाते हैं,चलो corona भगाते हैं।

Go to Top