इस अदृश्य शत्रु को,
चलो धूल चटाते है।
दूरी बना करपर एक साथ,
चलो corona भगाते हैं।
ये युद्ध भी विचित्र है,
सामने असली चरित्र है।
संवेदना का हथियार लाते हैं,
चलो corona भगाते हैं।
खलनायक को लात मार,
और नायक को पहचान कर।
चलो जयजयकार लगाते हैं,
चलो corona भगाते हैं।
ये दृश्य विहंगम ना सही,
सब प्रश्न अनुत्तरित ही सही।
एक दूसरे का साथ निभाते हैं,
चलो corona भगाते हैं।

Leave A Comment